{"_id":"5f7743728ebc3eefb87ded27","slug":"retired-ado-died-due-to-corona-virus-infection-10-positive-found-in-fh-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona: सेवानिवृत्त एडीओ की कोरोना से मौत, एफएच हॉस्टल में छात्र सहित दस मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: सेवानिवृत्त एडीओ की कोरोना से मौत, एफएच हॉस्टल में छात्र सहित दस मिले पॉजिटिव
Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
सार
डीएम कंपाउंड में रहने वाले जिला दिव्यांगजन अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की
रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। छिंगामल बाग स्थित इलैक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। 26 वर्षीय युवती कोरोना का शिकार हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट आफिसर) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह ट्रू-नेट से कराई जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जनपद में कोरोना संक्रमित संख्या 57 हो गई है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित 24 नए केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों का संख्या 2733 पहुंच गई है।
शिकोहाबाद के माधव नगर निवासी सेवानिवृत्त एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट आफिसर) की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। सेवानिवृत्त एडीओ को बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- हनीमून पर डॉक्टर पति का खुला 'राज', पत्नी ने बुला ली पुलिस, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
परिवारिजनों के मुताबिक आगरा में 16 सितंबर को जांच कराई, वह रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मगर तबीयत में सुधार न होने के कारण वह लखनऊ के आरएलएम हॉस्पिटल ले गए। वहां पर 24 सितंबर को कोरोना जांच कराई तो फिर निगेटिव पाए गए लेकिन आईसीयू में ट्रू नेट से कराई जांच में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को सुबह सेवानिवृत एडीओ की मृत्यु हो गई।

डीएम कंपाउंड में रहने वाले जिला दिव्यांगजन अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। छिंगामल बाग स्थित इलैक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। 26 वर्षीय युवती कोरोना का शिकार हुई है।
संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद का एक कर्मचारी कोरोना का शिकार हो गया है। आर्चिड ग्रीन में 32 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। सिविल कोर्ट में तैनात एक न्यायिक अधिकारी का पुत्र कोरोना पॉजिटिव निकला है। मदावली गांव की एक वृद्धा, नगला लेखराज में एक, टूंडला के वैशाली में दो मरीज जिसमें एक की तबियत बिगड़ने पर कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया।
एफएच हॉस्टल में फैला कोरोना, कर्मचारी एवं एमबीबीएस छात्र सहित दस पॉजिटिव
एफएच मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में कोरोना फैल गया है। एबीबीएस की पढ़ाई कर रहा छात्र एवं एक कर्मचारी सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। मरीजों को एफएच मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती करा दिया गया है। एमबीबीएस के विद्यार्थी अन्य जनपदों में रहने वाले हैं।