फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   results of up board will be released today

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, टॉप टेन में मथुरा की अमीषा शर्मा, मिले 90.80 अंक

Mon, 30 Apr 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
results of up board will be released today
पास होने पर खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड का रिजल्ट रविवार दोपहर में जारी कर दिया गया। आगरा में इंटरमीडिएट में 65.07 फीसदी छात्र पास हुए। जबकि हाईस्कूल का परिणाम 81.09 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


वहीं मथुरा के किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अमीषा ने प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की है। अमीषा को 90.80 फीसदी अंक मिले हैं। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आप अमर उजाला की आधिकारिक एजुकेशनल वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं। 

रिजल्ट को लेकर विशेषज्ञों की सलाह है कि परीक्षार्थी परिणाम को सकारात्मक तरीके से लें। मनमाफिक परिणाम न होने पर अभिभावक भी बच्चों को डांटने या कोसने के बजाय उन्हें समझाएं और उनका मनोबल बढ़ाएं।  
विज्ञापन


हाईस्कूल में आगरा में 77563 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 46987 बालक, 30576 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में 68843 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 41446 बालक और 27397 बालिकाएं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक, बच्चों की काउंसलिंग जीआईसी मैदान के पास स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर करा सकते हैं। मंडलीय मनोवैज्ञानिक रामसेवक से उनके मोबाइल नंबर 9457003812 पर संपर्क कर सकते हैं। 

काउंसलिंग नि:शुल्क की जाती है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक की भी सलाह है कि नंबरों के चक्कर में पड़ने के बजाय खुद का मूल्यांकन करना होगा। अपनी क्षमता को पहचानकर सही दिशा में मेहनत करनी होगी। 

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के रीडर डा. मोहम्मद अरशद का कहना है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट जैसी परीक्षाओं के प्राप्तांक और सफलता का सीधा कोई ताल्लुक नहीं है। 

प्राप्तांक से मंजिल तय नहीं होती। सफलता ऊंचे मनोबल और कठिन परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है। विख्यात समाजशास्त्री प्रो. एमएन श्रीनिवास ने एमए की परीक्षा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। आज उनकी कई किताबें पढ़ी जा रही हैं। ऐसे न जाने कितने उदाहरण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed