फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   restraint

Agra News: ‘आत्मा की आराधना का पहला चरण है संयम’

Mon, 08 Sep 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
restraint
आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छीपीटोला के निर्मल सदन में रविवार को मुनिश्री सौम्य सागर महाराज के सान्निध्य में जीवन विकास शिविर का समापन हुआ। मुनिश्री ने कहा कि संयम आत्मा की आराधना का प्रथम चरण है और यही सच्चे धर्म की ओर पहला कदम भी है। इसे सभी को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन



जीवन विकास शिविर के समापन पर श्रावक-श्राविकाओं ने मुंडन संस्कार के माध्यम से संयम के प्रथम सोपान को अपनाया। मुनिश्री ने संस्कारों का महत्व समझाते हुए जीवन में संयम, साधना और सेवा को आत्म विकास का मूलमंत्र बताया। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास इस सूत्र को अपने दिमाग में रखते चले जाओ, जो होगा, जैसा होगा वह महागुरु के आशीर्वाद के अनुरूप ही होगा। इस दौरान शिविरार्थियों ने नगर भ्रमण कर विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन



वहीं दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल जैन समाज ताजगंज ने श्रीजी का रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया। रथयात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से निकाली गई। रथ में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को विराजित कर शोभायात्रा कसेरट बाजार, कटरा जागीदास, गुड़हाई मंडी, दलिहाई, नंदा बाजार, तांगा स्टैंड होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर पहुंची। अध्यक्ष संजय जैन, संजय बाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, पारस जैन, विश्व जैन, शुभम जैन, रितु जैन, सपना जैन की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed