फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   restaurant owner's wife behaved very rudely with  GST team Case registered

Agra: रेस्तरां मालिक की पत्नी का दुस्साहस...छापा मारने आई जीएसटी टीम से अभद्रता, केस हुआ दर्ज

Mon, 28 Jul 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 09:49 AM IST
सार

रेस्तरां मालिक की पत्नी ने छापा मारने आई जीएसटी टीम से जमकर अभद्रता की।छ इस दौरान हंगामा कर दिया गया। टीम द्वारा रेस्तरां मालिक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
restaurant owner's wife behaved very rudely with  GST team Case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना काॅलोनी स्थित जैन फास्ट फूड एंड रेस्तरां पर स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के छापे के दाैरान मालिक की पत्नी ने हंगामा किया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। गलत आरोप लगाते हुए वीडियो भी बनाया। इस संबंध में जीएसटी टीम ने महिला के खिलाफ थाना एत्माद्दाैला में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जैन फास्ट फूड एंड रेस्तरां की जांच उपायुक्त आकांक्षा शुक्ला के साथ खंड चार के उपायुक्त कमलेश तिवारी ने की थी। दो दिन तक चली जांच में बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी गई। आरोप है कि टीम की जांच के दाैरान जैन रेस्तरां के मालिक संजीव जैन की पत्नी आ गईं। उन्होंने टीम के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


इस मामले में सहायक आयुक्त राज्य कर कमलेश कुमार ने तहरीर देते हुए कहा कि फर्म स्वामी को जांच के तथ्यों से अवगत करा दिया गया था। फर्म से संबंधित कंप्यूटर, डीवीआर आदि की जांच के समय मालिक की पत्नी आ गईं। जांच को बाधित करने के लिए टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। कई आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। जब फर्म स्वामी को बाहर भेज दिया, तो महिला हंगामा करने लगी। पुलिस टीम को भी बुला लिया। मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed