फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Respiratory patient dies in ambulance due to lack of oxygen

श्वांस रोगी ने ऑक्सीजन की कमी से एंबुलेंस में तोड़ा दम

Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Respiratory patient dies in ambulance due to lack of oxygen
कासगंज। बृहस्पतिवार की सायं के समय एक दमा रोगी की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई। मरीज गंभीर अवस्था में अशोक नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर आया था। जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस से मरीज को अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, तभी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि एंबुलेंस में रखे सिलिंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। चालक वापस एंबुलेंस लेकर आए और फरार हो गए। सीएमओ मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

मौत का शिकार नंद किशोर(27) पुत्र महेश चंद्र निवासी गांव गडऱपुरा न्यौली हुआ। नंदकिशोर की संास उखड़ रही थी और ऑक्सीजन लेविल कम हो रहा था। उसे अशोक नगर के चिकित्सालय लाया गया जहां ऑक्सीजन लेवल कम देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस सेवा से उसे अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भाई अवधेश का आरोप है कि एंबुलेंस स्टॉफ की लापरवाही से नंदकिशोर की मौत हुई। एंबुलेंस से ले जाते समय दस मिनट बाद ही ऑक्सीजन बंद हो गई। यदि पहले ही स्टाफ बता देता तो शायद भाई की जान बच जाती। अवधेश ने एंबुलेंस स्टाफ पर 1200 रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतक युवक दमा श्वांस का रोगी था। वह काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल आया था। उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। एंबुलेंस में ऑक्सीजन पूरी थी। ऑक्सीजन की कमी से युवक की जान नहीं गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। एंबुलेंस संचालन के प्रबंधक से जानकारी मांगी गई है- डा. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed