फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   resolve to remove evils

बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प

Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
resolve to remove evils
कासगंज अमांपुर के करसाना में आयाजित इस्लाह-ए-मुआशरा में मुख्य अतिथि अपना संबोधन देते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अमांपुर ब्लॉक के करसाना गांव में जामा मस्जिद के समीप इस्लाह-ए-मुआशरा कार्यक्रम हुआ। इसमें समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। आंबेडकर नगर के किछौछा शरीफ से आए मुख्य अतिथि सैय्यद हसनैन मियां अशरफ अल जिलानी ने कहा कि समाज में तेजी से बुराइयां बढ़ती जा रहीं हैं।
विज्ञापन

युवा जुआ, सट्टा, शराब पीने के शौकीन होने लगे हैं। जिससे उनका व समाज का अहित हो रहा है। सभी को बुराइयां छोड़कर सच्चाई के रास्ते पर चलना होगा। तभी सभ्य समाज का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नमाज कायम रखोगे, तो तमाम बुराइयों से बचे रहोगे। नमाज पढ़ने से दीन की बेहतरीन जानकारी होगी। नमाज पढ़ने वाले अल्लाह के करीब रहते है उनके चेहरों पर अल्लाह का नूर बरसता है।
विज्ञापन

मौलाना नसीम अख्तर ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने शिक्षा पर जोर दिया है और कहा है कि इल्म हासिल करो चाहे इसके लिए चीन तक जाना पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद हुसैनी अशरफ मियां ने की। करसाना के पूर्व प्रधान तौसीफ रजा ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर मुहम्मद अहमद, ग्यास खान, तौसीफ रजा, हाफिज शगीरुल हसन, मोईनुद्दीन खान, अरमान खान, रिहान खान, अब्दुल कादिर खान, बिलाल खान, तौकीर अहमद, निशात कामिल, दीन मुहम्मद, मुकद्दस अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed