{"_id":"600b11378ebc3e332851bcbb","slug":"resistration-open-for-vollyball-championship-mainpuri-news-agr477495195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला वॉलीबॉल संघ के बैनर तले तहसील स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक तहसील से चयनित दो-दो टीमें 11-12 फरवरी को चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। जिला स्तर पर चयनित पुरुष व महिला टीम 19 से 23 फरवरी तक कन्नौज में यूपी स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि घिरोर तहसील की वॉलीबॉल चैंपियनशिप 31 जनवरी को आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में होगी। इच्छुक टीमें अपना रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी तक युवा वाहिनी संगठन चापरी के अनूप कुमार के पास करा सकती हैं। किशनी तहसील क्षेत्र की वॉलीबॉल चैंपियनशिप नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में सात फरवरी को सुबह नौ बजे से होगी। पांच फरवरी तक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय सिंह के पास पंजीकरण कराया जा सकता है।
कुरावली तहसील क्षेत्र की चैंपियनशिप मलखान सिंह इंटर कॉलेज में पांच और छह फरवरी को सुबह नौ बजे से होगी। टीमें 26 जनवरी तक कॉलेज के पीटीआई स्वतंत्र कुमार के पास पंजीकरण करा सकते हैं। भोगांव तहसील क्षेत्र की चैंपियनशिप रामलीला मैदान में पांच फरवरी को सुबह नौ बजे से होगी। तीन फरवरी तक शिवा स्पोर्ट्स के पास पंजीकरण कराया सकता है।
विज्ञापन
मैनपुरी तहसील क्षेत्र की चैंपियनशिप चित्रगुप्त महाविद्यालय नगला जुला के मैदान पर दौ व तीन फरवरी को सुबह नौ बजे से होगी। 31 जनवरी तक नगला जुला के मोहन चौहान के पास पंजीकरण कराया जा सकता है। करहल तहसील क्षेत्र की वॉलीबॉल चैंपियनशिप ग्रामीण खेलकूद विकास समिति द्वारा नगला अनिया में 23 व 24 जनवरी को होगी। पीटीआई सुभाष चंद्र के पास पंजीकरण कराया जा सकता है।