फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Residents Struggle for Every Drop as Dirty Water Reaches Taps Illegal Connections Cut

गंगा नहीं मिल रहा गंदा जल: गोकुल पुरा में आया ऐसा पानी, जो पीने लायक नहीं; बागराजपुर में बूंद-बूंद को तरसे लोग

Fri, 25 Sep 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

आगरा के बाग राजपुर में गंदे पानी की शिकायत के बाद पेयजल लाइन काटे जाने से दो दिन से लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं गोकुलपुरा में नालियों से होकर गुजर रही सात अवैध पेयजल लाइनों को जलकल विभाग ने काट दिया है।
 

विज्ञापन
Residents Struggle for Every Drop as Dirty Water Reaches Taps Illegal Connections Cut
आगरा में पानी की किल्लत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वार्ड 97 के बाग राजपुर-पक्की सराय मार्ग पर पहले गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। लोगों ने शिकायत की तो जलकल विभाग ने पक्की सराय मोड़ स्थित ज्ञान भारती स्कूल के पास पेयजल लाइन काट दी। अब यहां दो दिन से पानी नहीं पहुंच रहा। बाग राजपुर में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए। वहीं गोकुलपुरा क्षेत्र में जलकल की टीम ने जलापूर्ति की जांच की और नालियों से निकल रही पानी की 7 लाइनों को काट दिया। यह अवैध कनेक्शन थे, जो नालियों के बीच से होकर निकल रहे थे। लीकेज के कारण इन्हीं से गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


बाग राजपुर निवासी शेखर और राम कुमार ने बताया कि गोबर चौकी में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत पर जलकल कर्मचारियों ने पानी के कनेक्शन काट दिए। कुछ लाइनें बंद कर दीं। इससे दो से तीन दिन से पानी का संकट है। टिल्लू, रेहान और तौसीफ ने बताया कि रोजमर्रा के काम के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बूंद-बूंद के लिए वह तरस रहे हैं। जलकल विभाग से टैंकर मंगवाए, लेकिन यह नाकाफी हैं। टैंकर आते ही पानी की मारामारी मच रही है। टंकी तक पहुंचाने के लिए मोटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काटे सात अवैध कनेक्शन
जलकल विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर गोकुलपुरा, कंस गेट क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायत पर 7 कनेक्शन काट दिए। यह सभी लाइनें नालियों से होकर निकल रही थीं। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि गोकुलपुरा, मंसा देवी, बल्का बस्ती, कंसगेट, राजामंडी, बाड़ा चरन सिंह और अशोक नगर में पानी की जांच करा रहे हैं। इन सभी जगहों पर गंदे पानी से होकर जो लाइनें निकल रही हैं, उनमें अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed