{"_id":"6187dd4e16de08338c1d2b8b","slug":"residents-of-new-shivnagar-yearned-drop-by-drop-of-water-for-five-days-tundla-news-agr513900453","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरसे न्यू शिवनगर के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरसे न्यू शिवनगर के बाशिंदे
विज्ञापन
टूंडला। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर न्यू शिवनगर क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई नहीं दी गई। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में शिकायत के बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के वार्ड नंबर छह न्यू शिवनगर क्षेत्र में दीपोत्सव पर भी पर्याप्त जलापूर्ति नगर पालिका ने नहीं की। पहले सिर्फ एक टाइम की सप्लाई दी गई फिर भैया दूज के बाद सुबह और शाम की सप्लाई भी बंद कर दी गई। इस संबंध में पालिका ईओ मुकेश कुमार को शिकायत करते हुए समस्या से अवगत कराया गया, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ।
क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को भी पेयजल सुचारु न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में आशीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, राकेश दिवाकर, मनोज शर्मा, विवेके कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार हैं।
विज्ञापन
न्यू शिवनगर की पेयजल टंकी से जुड़े सबमर्सिबल में दिक्कत आ गई है। इस लिए थोड़ी समस्या हो गई थी। सबमर्सिबल ठीक करा दिया है। सोमवार से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
मुकेश कुमार, ईओ नगर पलिका