{"_id":"686a596ef12b7a501608f609","slug":"residential-plots-will-be-sold-in-the-first-phase-in-atal-puram-township-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटलपुरम टाउनशिप: पहले चरण में आवासीय भूखंडों की होगी बिक्री, इतनी हो सकती है कीमत; 15 अगस्त तक लाॅन्चिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटलपुरम टाउनशिप: पहले चरण में आवासीय भूखंडों की होगी बिक्री, इतनी हो सकती है कीमत; 15 अगस्त तक लाॅन्चिंग
Sun, 06 Jul 2025 04:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:40 PM IST
सार
नई टाउनशिप का ब्राउशर का मूल्य 1100 रुपये रखा जा सकता है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार एक सप्ताह में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। तीन चरण में टाउनशिप में भूखंड विकसित कर बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में ग्वालियर हाइवे स्थित ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप अटलपुरम में पहले चरण में सिर्फ आवासीय भूखंडों की बिक्री होगी। तीन सेक्टर में सभी आय वर्ग के लिए 637 भूखंड हैं। आगरा विकास प्राधिकरण पहले चरण में व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री नहीं करेगा।
भूखंडों का बिक्री मूल्य तय करने के लिए कमेटी कवायद कर रही है। इसमें भूमि की खरीद, विकास खर्च व अन्य बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। आवासीय भूखंड की कीमत करीब 30 हजार रुपये वर्ग मीटर हो सकती है। जबकि व्यावसायिक भूखंड का मूल्य 50 से 60 हजार रुपये वर्ग मीटर के बीच तय हो सकता है। मुख्यमंत्री नए शहर विस्तारीकरण योजना के तहत ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप बसाने जा रहा है। टाउनशिप का नाम अटलपुरम रखा है।

Trending Videos
15 अगस्त तक टाउनशिप की लॉन्चिंग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस टाउनशिप का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा आरक्षण व्यवस्था भी नई टाउनशिप के भूखंडों में लागू होगी। नई टाउनशिप का ब्राउशर का मूल्य 1100 रुपये रखा जा सकता है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार एक सप्ताह में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। तीन चरण में टाउनशिप में भूखंड विकसित कर बेचे जाएंगे।
ग्रेटर आगरा के लिए भी कंसलटेंट नियुक्त
एक तरफ ककुआ और भांडई में नई टाउनशिप, दूसरी तरफ रहनकलां में एडीए की ग्रेटर आगरा योजना प्रस्तावित है। यहां 442 हेक्टेयर भूमि पर एडीए ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट ला सकता है। इसके लिए कंसलटेंट नियुक्त हो गया है। भूमि का मुआवजा बांटा जा रहा है। एडीए मुख्य अभियंता केके बंसला का कहना है कि भूमि पर कब्जा लेने के बाद सर्वे और चिह्नांकन कार्य कराया जाएगा।