फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reshuffle in police department, station in-charge and sub-inspectors transferred

पुलिस महकमे में फेरबदल, थाना प्रभारी व उपनिरीक्षकों का तबादला

Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Reshuffle in police department, station in-charge and sub-inspectors transferred
कासगंज। पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी ने थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। 5 थाना प्रभारी बदले गए हैं तो 19 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसपी मनोज कुमार सोनकर द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के अनुसार अमांपुर के प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद को पटियाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पटियाली के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह क्राइम ब्रांच भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना सिकंदरपुर वैश्य से हटाकर थानाध्यक्ष सहावर बनाया गया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह थाना सोरों से थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य बनाए गए हैं। जबकि पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक मृदुल कुमार को थानाध्यक्ष अमांपुर बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी निरीक्षक रोहनलाल को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक जगमोहन कश्यप को थाना गंजडुंडवारा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोरों, उपनिरीक्षक गजराज सिंह को चंडौस चौकी से चौकी प्रभारी मोहनपुर, उपनिरीक्षक महावीर सिंह को कादरगंज चौकी से चौकी प्रभारी चंडौस, उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा को चौकी प्रभारी आवास विकास से चौकी प्रभारी नगरिया, उपनिरीक्षक कमल सिंह को चौकी प्रभारी पचलाना से थाना सिढ़पुरा, उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी नगरिया से चौकी प्रभारी नदरई, उपनिरीक्षक मान सिंह को थाना सुन्नगढ़ी से थाना सिकंदरपुर वैश्य, उपनिरीक्षक भूदेव प्रसाद को थाना कासगंज से चौकी प्रभारी बिलराम गेट, उपनिरीक्षक विजेंद्र पाल को चौकी प्रभारी बिलराम गेट से चौकी प्रभारी सहावर गेट, उपनिरीक्षक विकास शर्मा को थाना गंजडुंडवारा से चौकी प्रभारी पचलाना, उपनिरीक्षक अनिल कुमार थाना गंजडुंडवारा से थाना अमांपुर, उपनिरीक्षक विवेक गुप्ता को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सहावर, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आवास विकास, उपनिरीक्षक पीयूष सिंह को पुलिस लाइन से थाना गंजडुंडवारा, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना सिढ़पुरा, महिला उपनिरीक्षक साधना सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, महिला उपनिरीक्षक शांति देवी को पुलिस लाइन से थाना सहावर, उपनिरीक्षक मोहर सिंह को थाना गंजडुंडवारा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं तत्काल वे अपने अपने कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करें। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed