फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reservation work for preparation of reservation list resumed in closed room

बंद कमरे में फिर शुरू हुआ आरक्षण सूची तैयार करने का काम

Thu, 18 Mar 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Reservation work for preparation of reservation list resumed in closed room
विकास भवन में आरक्षण सूची तैयार करते डीपीआरओ व कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण का नया शासनादेश आने के बाद एक बार फिर पंचायत राज विभाग आरक्षण सूची तैयार करने में जुट गया है। बृहस्पतिवार को दिन भर कार्यालय के एक बंद कमरे में आरक्षण सूची तैयार करने का काम चलता रहा। 20 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवीन आरक्षण संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही विकास भवन स्थित पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हलचल तेज हो गई। सभी ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ऑपरेटरों को बुलाकर सूची तैयार करने का काम बंद कमरे में शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी इसी बंद कमरे में ही रहे। क्योंकि आरक्षण संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद लोग आरक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित होने के साथ ही गोपनीयता भंग होने का खतरा भी बना रहता है। जल्द से जल्द ये सूची तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 20 मार्च को चस्पा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची तैयार होने तक बंद नहीं होगा कार्यालय
आरक्षण सूची जारी करने के लिए इस बार शासन ने बहुत ही कम समय दिया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने निरंतर कार्यालय खुला रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि जब तक आरक्षण सूची तैयार नहीं हो जाती है तब तक कार्यालय बंद नहीं होगा।

फैक्ट फाइल
-19 मार्च तक तैयार की जानी है अनंतिम आरक्षण सूची
-20 मार्च को होगा अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन
-23 मार्च तक अनंतिम आरक्षण सूची पर ली जाएंगी आपत्तियां
-25 मार्च तक अनंतिम आरक्षण सूची की आपत्तियों का निस्तारण।
-26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन।
बुधवार को देश शाम नवीन आरक्षण प्रक्रिया का शासनादेश मिला है। इसके बाद काम शुरू कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed