फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Research student's statement recorded in court, CCTV footage of hotels to be scrutinized

Agra News: शोध छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज, खंगाले जाएंगे होटलों के सीसीटीवी फुटेज

Wed, 29 Oct 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Research student's statement recorded in court, CCTV footage of hotels to be scrutinized
आगरा। शोध छात्रा के शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। इनका अवलोकन किया जाएगा। वहीं मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, पुलिस पीड़िता को साथ लेकर खजुराहो और मथुरा भी जाएगी। होटलों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित युवती डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस से रसायन विज्ञान विभाग में शोध कर रही है। आईबीएस के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर गाैतम जैसवार पर आरोप लगाया था। मुकदमे में लिखा कि आरोपी गाइड है। शादीशुदा प्रोफेसर जैसवार ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसे फंसा लिया। शादी करने के बहाने उसे खजुराहो ले जाकर तीन दिन तक होटल में शारीरिक शोषण किया। बरसाना भी ले गया। होटल में फिर से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि छात्रा के शोषण के मामले में आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं छात्रा के कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। बयानों का बुधवार को अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं पीड़िता ने बताया है कि उसे आरोपी खजुराहो और बरसाना लेकर गया था। यहां पर होटलों में रुका था। इस पर एक टीम को भेजा जाएगा। होटलों में रुकने के लिए दोनों ने अपनी आईडी दी होगी। होटल से जानकारी ली जाएगी। यह काफी अहम साक्ष्य होंगे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जाएंगे। दोनों की काॅल डिटेल और व्हाट्सएप चैट भी निकाली जा रही है, जिससे यह पता चले कि उनके बीच क्या बातचीत हुई, कितनी बार हुई। यह सब केस में अहम साक्ष्य बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed