फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reputation of MP and two ex-chairmen at stake for city government

Agra News: शहर की सरकार के लिए सांसद और दो पूर्व चेयरमैन की प्रतिष्ठा दांव पर

Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Reputation of MP and two ex-chairmen at stake for city government
मैनपुरी। निकाय चुनाव में सबसे अधिक चर्चा शहर की नगर पालिका की बनी हुई है। यहां पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता और साधना गुप्ता के सगे संबंधी मैदान में हैं। वहीं सांसद डिंपल यादव के सामने यहां पार्टी का खाता खोलने की चुनौती है। मतदान की तारीख जैसे- जैसे नजदीक आती जा रही है। सभी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए शतरंज की गोटियां बिछाने में जुटे हुए हैं। मैनपुरी नगर पालिका का चुनाव इस बार जिले के लोगों के लिए हॉट सीट बनकर सामने आ रहा है। भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता की पत्नी संगीता गुप्ता को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। आलोक के सामने अपनी पत्नी को चेयरमैन बनाने की बड़ी चुनौती है। वहीं पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता ने अपना नामांकन निरस्त होने के बाद अपनी पुत्रवधु नेहा गुप्ता को मैदान में उतारा है। साधना लोगों के बीच जाकर एक ही बात कह रही हैं कि उनका नामांकन जानबूझकर निरस्त कराया गया है ऐसे में उनकी पुत्रबधु नेहा को ही साधना गुप्ता के रूप में जानकर जिताया जाए। वहीं सपा ने इस चुनाव में जातीय आंकड़ों के साथ बाजी खेलते हुए सुमन वर्मा को मैदान में उतारा है। सपा इस चुनाव में यादव और मुस्लिम बंधुओं के साथ ही लोधी समाज के धु्रवीकरण का प्रयास कर रही है। इसके पीछे हाल ही में हुए लोक सभा उप चुनाव को लिया जा रहा है। लोक सभा उप चुनाव में डिंपल यादव के सांसद चुने जाने के बाद डिंपल की प्रतिष्ठ शहर की सरकार में सपा का परचम लहराने पर लग गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस और बसपा की राह भी नहीं होगी आसान
शहर की सरकार में कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी भी ताल ठोंक रहे हैं। सपा, भाजपा के साथ ही कांग्रेस और बसपा की राह भी चुनौतीपूण है। कांग्रेस ने यहां आराधना गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा ने रेखा पांडेय को प्रत्याशी बनाकर सामान्य वर्ग के वोट में सेंध लगाने का प्रयास किया है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


110 साल के सूखे को क्या दूर कर पाएंगी डिंपल यादव
मैनपुरी नगर पालिका 110 साल की हो चुकी है। 1913 से लेकर अब तक हुए चुनाव में यहां सपा के हाथ खाली ही रहे हैं। सवाल ये है कि सांसद डिंपल यादव क्या सपा के खाते में पड़े इस सूखे को समाप्त कर पाएंगी। डिंपल यादव ने अपनी प्रत्याशी सुमन वर्मा को जिताने के लिए सपाइयों को लगा दिया है। सपा कार्यकर्तओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होन के लिए कहा है। वहीं डिंपल ने मैनपुरी नगर पालिका फतह के लिए पूर्व सांसद तेज प्रताप को रूठों को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed