फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Republic day 2022 parade kasganj police line

कासगंज: जनपद में धूमधाम से मनाया 73वां गणतंत्र दिवस, कोविड प्रोटोकॉल के साथ डीएम और एसपी ने किया ध्वजारोहण

Wed, 26 Jan 2022 12:50 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jan 2022 12:50 PM IST
सार

कासगंज में जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट और एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण। डीएम ने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठा से पालन करें।

विज्ञापन
Republic day 2022 parade kasganj police line
गणतंत्र दिवस पर सलामी के दौरान डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी भवनों और विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कराकर राष्ट्रगान का गायन तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम अपना 73वां गणवतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम सब अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करें। वीर शहीदों के अनगिनत वलिदानों के बाद देश स्वतंत्र हुआ और इस दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस के महत्व को समझें और अपने बच्चों को भी इस पर्व के बारे में बताएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रगान में सम्मिलित छात्राओं को पुरस्कृत और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमराय सिंह, गजराज सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव द्वारा सोरों स्टेडियम में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम न्यायिक तथा कलक्ट्रेट स्थित समस्त विभागों व अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Republic day 2022 parade kasganj police line
एसपी डीएम हर्षिता माथुर को स्मृति चिन्ह भेंट करते - फोटो : अमर उजाला
प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया गया एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा वाहन से परेड का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों तथा परिवार परामर्श समिति के सदस्यों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महान पुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई। ऐसे वीर महापुरूषों और क्रांतिकारियों को नमन करते हैं।     
भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की विशेष भूमिका रहती है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा कोविड प्रोटोकॉल के कारण पुलिस और प्रशासन का कार्य काफी चुनौती पूर्ण हो गया है। त्वरित गति से और भी अच्छे कार्य करें। सभी अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और उसमें सफलता प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने सफल आयोजन के लिए पुलिसजनों को हार्दिक धन्यवाद और गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव तथा अन्य प्रशासनिक, न्यायिक व पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया गया। सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है जो देश को स्वतंत्र कराने में अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के वलिदानों की याद दिलाता है। इस अवसर पर विकास भवन स्थित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed