फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reported against nine nominated and unknown who are doing election campaign

चुनावी प्रचार कर रहे नौ नामजद व अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Apr 2021 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Reported against nine nominated and unknown who are doing election campaign
घिरोर। गांव नगला रघी में आदर्श आचार संहिता और कोविड 19 के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया जा रहा था। पुलिस को आता देख प्रचार कर रहे लोग इधर उधर भाग गए। पुलिस ने नौ नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि गांव नगला रघी में महिला प्रत्याशी के समर्थन में कई लोग रैली निकाल कर वोट अपील कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वार्ड संख्या 17 की महिला प्रत्याशी नेहा यादव के समर्थन के लोग मौजूद थे। रैली में गांव पचावर निवासी चंद्रभूषण इंजीनियर था।
विज्ञापन

अधिकतर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। पुलिस को देख सभी लोग गलियों से होकर भाग गए। जांच के दौरान सामने आए चंद्रभूषण, सुभाष यादव निवासी नगला मंगली, वीरू उर्फ गुरदीप यादव निवासी गांव पचावर, सुनील निवासी नगला अंती, कोमल सिंह शाहजहांपुर, सुरेंद्र यादव नगला मंगली, बलवीर सिंह, ग्रीश चंद्र और रामगोपाल निवासी नगला अंती व अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा 144 उल्लंघन व आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed