Mainpuri: शादी में हलवाई ने बच्ची के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तारी के लिए जाम-आगजनी, 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बच्ची से छेड़छाड़ की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान जाम लगाकर आगजनी कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में आगरा रोड पर शनिवार की सुबह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरोपी की ठेल में आग लगाने के साथ ही जाम लगाया गया था। उक्त घटना के बाद पुलिस की ओर से पांच नामजद सहित 20 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वीडियो फुटेज से पहचान कर उपद्रव करने वालों की तलाश कर रही है।
ये है मामला
शुक्रवार की रात आगरा रोड स्थित एक मंदिर परिसर में शादी समारोह के दौरान सात वर्षीय बच्ची से हलवाई ने गलत हरकत की थी, आरोपी गौरव सक्सेना को पकड़ने के दौरान उसके पिता मुकेश व भाई सौरभ ने परिजनों से हाथापाई की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोग आक्रोशित हो गए थे। शनिवार की सुबह आरोपी का घर घेरने के साथ ही उसकी ठेल को सड़क पर खड़ा कर आग लगा दी थी। वहीं मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। उक्त घटना के बाद चौकी के सह प्रभारी मुनीमकांत की ओर से आगजनी व जाम लगाने के मामले में गणेश चंद्र राठौर, रमेश चंद्र, अनिल, रामू राठौर, हासिम सहित 20 लोगों के विरुद्ध उपद्रव करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वीडियो के जरिए उपद्रव करने वालों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP News: मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव से पहले धौलपुर पहुंचे अखिलेश यादव, ये है वजह
अधिकारियों को नहीं दिखी पुलिसकर्मियों की लापरवाही
आगरा रोड पर जाम लगाने व आरोपी के ठेल में आग लगाने वाले पीड़ित के रिश्तेदार व अन्य लोगों का गुनाह तो अधिकारियों को दिखा। उनके खिलाफ उपद्रव करने आदि का मामला दर्ज करा दिया गया, लेकिन इस उपद्रव की वजह बने पुलिसकर्मियों की लापरवाही शायद नजर नहीं आई । शुक्रवार की रात हुई घटना के बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया पर आरोपी व पीड़ित का घर आमने सामने होने के बावजूद कोतवाली व चौकी पुलिस द्वारा कोई सर्तकता नहीं बरती गई। यदि घटना को गंभीरता से लिया जाता और घटना के बाद एक भी पुलिसकर्मी मौजूद होता तो आगजनी व जाम की घटना नहीं होती ।
फुटेज से की जा रही पहचान
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आगरा रोड पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज आदि के जरिए पहचान करने के बाद गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।