फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of theft filed on the order of SP

Agra News: एसपी के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Mar 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Report of theft filed on the order of SP
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगला सूखा गांव स्थित परचून की दुकान में बीते 14 मार्च को हुई चोरी की घटना में एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

नगला सूखा गांव निवासी नबाब सिंह परचून की दुकान खोले हैं। वह 14 मार्च को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इसबीच रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान स्वामी को इस घटना की जानकारी दूसरे तब हुई, जब वो दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान में सामन बिखरा था। साथ ही सामान चोरी हो गए थे। दुकानदार का आरोप है कि दुकान चोर उनकी दुकान से 51300 रुपये के सामान चुराकर ले जाने में सफल रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी तेजेंद्र पर चोरी करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच किए जाने के आदेश थाना प्रभारी को दिए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed