फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of rape filed on the order of the court

-राजस्थान पुलिस करेगी मामले की जांच, एलाऊ क्षेत्र के हैं तीन आरोपी

Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Report of rape filed on the order of the court
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज मामले की विवेचना राजस्थान पुलिस करेगी, सात माह पूर्व हुई घटना में नामजद तीन आरोपी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पति काफी बीमार रहते हैं, आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। 12 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी रामदत्त अपने साथ तांत्रिक निर्मल शास्त्री को लेकर आया। बीमारी को दूर करने के लिए तांत्रिक ने हवन आदि किए। इसके बाद एक तीर्थ स्थान पर जाकर पूजन करने के लिए कहा, 22 मार्च को महिला तांत्रिक के साथ तीर्थस्थल पर गई। वहां एक धर्मशाला में महिला व तांत्रिक रुके। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद उसने सारी बात अपने पति को बताई। पति जब रामदत्त को बताने के लिए गया तो वह आग बबूला हो गया। महिला के साथ छेड़ख़ानी की। रामदत्त के लड़के अभिषेक व हिमांशू भी आ गए और दंपती को पीट कर घायल कर दिया। उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटनास्थल राजस्थान दौसा का बताया गया है। इसलिए अब मामले की विवेचना राजस्थान पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed