फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of dowry death filed in case of woman's death

Agra News: महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Report of dowry death filed in case of woman's death
कासगंज। क्षेत्र के किसरौली गांव में दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने आत्महत्या किया। इस मामले में मृतका के पिता ने दामाद सहित बेटी के ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किसरौली गांव में 24 अप्रैल को फंदा लगाकर ममता पत्नी राजकुमारी निवासी किसरौली ने आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण उसकी पुत्री आत्महत्या जैसे भयानक कदम उठाने को विवश हुई। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 11 वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग तथा उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ, उन्होंने कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माने। उनके द्वारा 2 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परेशान होकर उनकी पुत्री ममता ने आत्महत्या कर ली है। पिता ने पति राजकुमार के साथ चार के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed