{"_id":"646fa81ffded644d4a00e52c","slug":"report-lodged-against-bjp-leader-who-cheated-mainpuri-news-c-25-1-169853-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठगी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठगी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
नगला इमलिया कुरावली निवासी युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को पीड़ित परिवार सहित तिकोनिया पार्क में अनशन पर बैठा था। तब अधिकारियों द्वारा उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी गिरंद सिंह ने बताया की उसकी जान पहचान घिरोर निवासी भाजपा नेता विनोद शर्मा से थी। एक दिन नेता ने कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देंगे। छह जुलाई 2022 को उसने नौकरी के लिए 2.50 लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद आठ सितंबर को 50 हजार रुपये विनोद के घर जाकर उनके कहने पर मानसिंह निवासी जुन्हैसा को दिए थे।