{"_id":"64aee38fbab2536193018598","slug":"report-filed-on-4-in-the-case-of-beating-a-woman-by-entering-the-house-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1734-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में घुसकर महिला को पीटने के मामले में 4 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में घुसकर महिला को पीटने के मामले में 4 पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव खेरिया में घर में घुसकर महिला को पीटने के चार आरोपियों के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
8 जुलाई को विश्ना देवी घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के सोबरन, राजपाल, अरविंद, उर्मिला ने घुसकर गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से महिला को पीटा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, 2 पर रिपोर्ट दर्ज
कासगंज। सिढ़पुरा में घर में घुसकर आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीड़िता को पीटा। महिला ने बुधवार को दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के मोहल्ले में मंगलवार को महिला घर में अकेली थी। तभी पड़ोस का सगीर महिला के घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। इसके बाद सगीर की पत्नी आसमां भी पहुंच गई ओर दोनों ने मिलकर फिर महिला को पीटा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।