फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of theft from teacher's house

शिक्षक के घर से चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Nov 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Report filed in case of theft from teacher's house
कासगंज। शहर में एक शिक्षक के घर से हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। छर्रा रोड रेलवे फाटक के पास के निवासी शिक्षक सतीश चंद्र वर्मा 29 अक्तूबर की रात परिवार सहित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। चोर घर के एक कमरे में रखे तकरीबन सात लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने सतीश को चोरी की सूचना दी। सतीश घर पहुंचे तो उन्हें चोरी हुए आभूषणों के बारे में पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एक नवंबर को कासगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि शिक्षक की तहरीर के आधार पर चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अहम सुराग हाथ लगें हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed