{"_id":"64a1c4db57b99760e50e88e4","slug":"report-filed-in-case-of-kidnapping-of-teenager-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1306-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 03 Jul 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक मोहल्ले से किशोरी को अगवा करने के मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शनिवार को घर में अकेली थी। परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर वापस जब आए तो किशोरी घर पर नहीं मिली। इस पर परिजन को चिंता हुई। उनके द्वारा किशोरी की तलाश की गई। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि अज्ञात युवक किशोरी को अगवा कर ले गया है। किशोरी के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं किशोरी की तलाश शुरु की गई।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि किशोरी को अगवा किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की मदद के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर उसके बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे।