फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of fatal attack

Agra News: जानलेवा हमला के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of fatal attack
करहल। गढिय़ा खजुरारा गांव में जानलेवा हमला की एक घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनरेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के असरुद्दीन ने नाबालिग पुत्र की हत्या कर मुकदमे में उसके ताऊ के लड़के अभिषेक के नाम डाल दिया था। उक्त मामले में असरुद्दीन जमानत पर है। 23 जुलाई की शाम उनके प्लॉट पर मक्का सूख रहा था। वहां उसका आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव सिंह व पत्नी मौजूद थी। पुत्र पानी लेने के लिए जा रहा था। तभी असरुद्दीन और सहरुद्दीन वहां पहुंचे और कहा कि इसे खत्म कर दो। इसके बाद आरोपियों ने हत्या की नियत से पुत्र की पिटाई की। साथ ही बाइक पर अगवा कर ले जाने लगे। कई दिनों तक पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काटता रहा। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed