फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of blackmail by taking objectionable photos

Agra News: आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of blackmail by taking objectionable photos
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को पहले उसकी संतानहीन बेटी को तंत्र विद्या के माध्यम से मां बनाने और फिर महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठगने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी को विवाह के बाद संतान नहीं हुई। इस पर प्रभात साहू निवासी गली सत्तार बैंड सहावर गेट ने उसकी बेटी पर बुरी आत्माओं का साया बताया और तंत्र विद्या के माध्यम से बुरी आत्माओं को भगाने एवं उसकी बेटी को मां बनाने का भरोसा दिलाते हुए लाखों रुपये ठगे। इसके बाद भी उनकी बेटी गर्भवती नहीं हुई तो प्रभात साहू को रुपये देने बंद कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रभात साहू ने एक दिन चुपके से महिला के नहाते हुए फोटो खींच लिए और इन्हें वायरल करने के नाम पर भी लाखों रुपये ठग लिए। प्रभात साहू पर कुल 20 लाख रुपये वसूलने के आरोप हैं। इस मामले में महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed