{"_id":"66d1c2927699c51e7502e3d2","slug":"report-filed-in-case-of-beating-of-scheduled-caste-youth-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123134-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Fri, 30 Aug 2024 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
- रुपये के लेनदेन का था विवाद, पेशाब करने का भी लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के राजीव गांधी नगर निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक को घर से अगवा कर ले जाने और नहर किनारे पीटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोपियों पर पिटाई के दौरान पेशाब करने और वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी अनुसूचित जाति के जबर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि कुछ दिन पहले मलिक मिल कॉलोनी निवासी प्रतीक यादव से एक जमीन का सौदा किया था। सौदे के दो लाख रुपये अभी बकाया था। कुछ दिन पहले जब वह अपने रुपये मांगने आरोपी के घर गया तो गाली गलौज कर भगा दिया गया। इसके बाद 24 अगस्त आरोपी प्रतीक अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और उन्हें कार में डाल कर सिरसागंज रोड पर ले गया। नहर किनारे ले जाकर जातिसूचक गालियां देते हुए आरोपियों ने उसकी पिटाई की। उससे जबरन धमका कर कहलवाया की आरोपी के 10 लाख रुपये उस पर हैं। जबर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उस पर पेशाब भी की और इसका वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी उसे से गाड़ी में डालकर लाए और ज्योंति तिराहे के पास उतार कर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। हालांकि पेशाब करने की घटना का जिक्र शिकायत में नहीं किया था। मामले को कई दिन टालने के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।