{"_id":"61b0ec7b244098224207e24e","slug":"report-filed-against-village-head-in-harsh-firing-case-mainpuri-news-agr517161121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के मामले में ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग के मामले में ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव देवामई में आयोजित लगन कार्यक्रम के दौरान एक प्रधान ने लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी के आदेश पर प्रधान व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव देवामई में निवासी रूपलाल के पुत्र गौतम की सात दिसंबर की रात लगन चढ़ रही थी। आयोजन में डीजे भी बज रहा था। कार्यक्रम में देवामई के प्रधान विपनेंद्र सिंह अपने पिता प्रेम सिंह की लाइसेंसी रायफल लेकर आया। डीजे पर डांस के दौरान उसके रायफल से हर्ष फायरिंग की।
इसका वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो एसपी अशोक कुमार राय ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर प्रधान विपनेंद्र व पिता प्रेम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।