फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against village head for making obscene video viral

Agra News: अश्लील वीडियो वायरल करने में ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Report filed against village head for making obscene video viral
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के अशोकपुर निवासी ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रधान पर एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने और शादी तोड़ने की कोशिश का आरोप है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी जनपद एटा के रहने वाले एक युवक से तय हो गई थी। तब गांव अशोकपुर के प्रधान प्रदीप कुमार वहां जाकर शादी तोड़ने की कोशिश की थी। युवक को धमकी दी थी कि अगर बरात लेकर आया तो जान से मार देगा। यहां पर उसकी चाल कामयाब नहीं हुई और पुत्री की शादी हो गई। 24 मई को ग्राम प्रधान ने पीड़िता के घर जाकर गाली गलौज व हाथापाई की थी। लोगों के आने पर आरोपी फोन छोड़ कर भाग गया था। उक्त फोन में पीड़ित की विवाहित पुत्री का अश्लील वीडियो था। जिसे उसने अपनी फेसबुक आईडी पर वायरल कर दिया था। लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों को भी भेज दिया था। उक्त मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed