{"_id":"690504cb83b28cd9270bf664","slug":"report-filed-against-two-accused-of-selling-banned-bio-dap-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-138969-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रतिबंधित बायो डीएपी बिक्री के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रतिबंधित बायो डीएपी बिक्री के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 01 Nov 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना पुलिस ने नकली एवं प्रतिबंधित बायो डीएपी बिक्री करने के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला कृषि अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बीती 25 अक्तूबर को सोलंकी खाद बीज भंडार किसरोली रोड गांव हरनाठेर गढ़ी के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान खाद विक्रेता गौरव सोलंकी के खाद प्रतिष्ठान में कृभको विनिर्मित 9 बैग डीएपी और आईपीएल विनिर्मित 7 बैग डीएपी के बरामद किए थे। इनको संदिग्ध और नकली मानते हुए सैंपल भी लिए गए थे। इसी के साथ ही गोदाम में महक बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, अलीगढ़ की ओर से विनिर्मित प्रतिबंधित बायो डीएपी के 37 बैग भी बरामद किए गए थे। जिला कृषि अधिकारी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरव सोलंकी तथा महक बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर अशरफ जलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद