फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against the accused who kidnapped the teenager

Agra News: किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the accused who kidnapped the teenager
कासगंज। शहर के एक मोहल्ले से किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक युवक को नामजद किया गया है। एसपी ने थाना प्रभारी को किशोरी को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए हैं। शहर के एक मोहल्ले से बीते 2 जून की दोपहर एक किशोरी लापता हो गई। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि किशोरी को ललित निवासी मगथरा अगवा करके अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता ने इस घटना से पुलिस को अवगत कराया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ललित के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। इस मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए किशोरी की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिया। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि पुलिस किशोरी की तलाश की जा रही। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर पुलिस उसका कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed