फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against seven people including priest who supported Nupur Sharma in agra

Agra: नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले पुजारी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मंदिर में लगाया था पोस्टर

Sun, 12 Jun 2022 10:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

देश में एक ओर जहां नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं आगरा में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। इस मामले की जानकारी होने का बाद पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने मंदिर के पुजारी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Report filed against seven people including priest who supported Nupur Sharma in agra
नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

विस्तार

भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में शनिवार को वजीरपुरा के नगला बैनी प्रसाद स्थित मंदिर में पोस्टर लगाए गए। नारेबाजी और भाषण दिया गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस की जांच में मामला सही निकलने पर मंदिर के पुजारी सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि वजीरपुरा स्थित नगला बैनी प्रसाद के होली चौराहा स्थित सीताराम मंदिर के महंत पंडित अनंत उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को आरती का आयोजन किया गया था। यह आरती नुपुर शर्मा के समर्थन में की गई थी। इसमें मंदिर के भक्तों की समिति के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन

आरती के बाद की गई नारेबाजी 

आरती के बाद मंदिर और आसपास समर्थन में पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। नारेबाजी भी की गई थी। भाषण दिया गया। वजीरपुरा मिश्रित आबादी इलाका है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में एलआईयू ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने जांच की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारा 144 का किया उल्लंघन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे में भड़काऊ बयान देने और धारा 144 के उल्लंघन की धारा लगाई हैं। इसमें पंडित अनंत उपाध्याय, दीपक स्वामी, राजा, राजकुमार, संजीव कुशवाहा, अनुराग गुप्ता और बंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

ताजमहल को लेकर याचिका डालने वाले भाजपा नेता को धमकी

आगरा के ताजमहल को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल करने वाले भाजपा मीडिया प्रभारी को मुस्लिम संगठनों द्वारा जान से मारने की मिली धमकी के मामले में कुमारगंज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहबरमऊ सिधारी बाजार निवासी भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने कुमारगंज पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके द्वारा ताजमहल के बंद पड़े 22 कमरों को खोलने के लिए न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद से तमाम संगठनों के द्वारा उनको लगातार धमकाया जा रहा है। उन्हें चार दिनों से धमकी मिल रही है। भाजपा नेता की तहरीर पर धारा 507 आईपीसी के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed