फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 5 people on court orders

Agra News: न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 5 people on court orders
- किसान को धमकाने व जातिसूचक गालियां देने का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव आलमपुर देहा निवासी एक अनुसूचित जाति के किसान को धमकाने और जातिसूचक गालियां देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बरनाहल क्षेत्र के गांव आलमपुर देहा निवासी अनुसूचित जाति के भूप सिंह ने बताया कि उन्होंने करहल क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में 2022 को अपने व पत्नी के नाम 8 बीघा जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा कराने के बाद कब्जा और दाखिल खारिज भी हो गया था।
विज्ञापन

22 दिसंबर 2022 को अजीत कुमार, अंशुल सिंह, रमेश चंद्र, महेंद्र सिंह और उपेंद्र कुमार यादव ने गुंडागर्दी के बल पर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जानकारी होने के बाद वह मां को साथ लेकर आरोपियों को रोकने के लिए पहुंचा। तब आरोपियों ने जातिसूचक अपशब्द बोले, गालियां देकर अपमानित किया। खेत न जोतने देने की धमकी दी। थाने में शिकायत दर्ज न होने के बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed