{"_id":"6096be378ebc3e8d927d52dd","slug":"report-filed-against-44-people-in-electoral-rivalry-case-mainpuri-news-agr491163637","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश के मामले में 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश के मामले में 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव सिकंदरपुर में शुक्रवार शाम हारे और जीते हुए प्रधान व समर्थकों के बीच चुनवी रंजिश में लाठी-डंडे चलने के मामले में प्रभारी निरीक्षक की ओर से 14 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलि पर भी पथराव किया गया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अबरार अली और बिलाल अजीम ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। इसमें बिलाल जीत कर प्रधान बन गए थे। शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच इसी चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। अबरार पक्ष के आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस जब झगड़ा शांत कराने पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग हमलावर होकर पथराव करने लगे थे। घटना के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
शुक्रवार देर रात निरीक्षक सुदामा लाल ने वर्तमान प्रधान पति बिलाल, वसीम, फरहत अली, अबरार अली, साजेब अली, नासिर, नरगिस, इंतजार, साकिब, इकलाख, इशरत अली, फैजान, मुन्ना कुरैशी व 30 अज्ञात पर महामारी अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।