फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 4 for black marketing of cylinders

Agra News: सिलिंडर की कालाबाजारी करने में 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 4 for black marketing of cylinders
कासगंज। अमांपुर कोतवाली पुलिस ने चार दिन पूर्व सिलिंडर की कालाबाजारी करके वाहनों में अवैध रिफलिंग करने के आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके से 23 सिलिंडर बरामद किए।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व आपूर्ति विभाग की टीम ने अमांपुर कस्बे में सिलिंडर की कालाबाजारी कर अवैध रूप से कार में रिफलिंग करने के मामले का भंडाफोड़ किया। आपूर्ति विभाग की टीम ने कस्बे में अवैध रिफलिंग की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक उदय राज, पूर्ति निरीक्षक रचना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

अशोक साहू के द्वारा रचित के टेंपों में गैस भरी जा रही थी। यह कार्य सालिक यादव व वीरू यादव के भवन में संचालित हो रहा था। टीम ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कस्बे में घरेलू गैस से टेंपों चलाए जाते हैं। इससे घरेलू गैस की काला बाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed