फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report against three in case of car fire

फालोअप: कार में आग लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Oct 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Report against three in case of car fire
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरचंदी में एटा रोड पर स्थित एक दुकान पर ओमनी कार में अवैध रूप से एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) रिफिल करने के दौरान आग लग गई थी। इस मामले में जांच के बाद इंस्पेक्टर क्राइम ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को दोपहर के समय नगला हरचंदी में ओमनी कार में एलपीजी की अवैध रिफलिंग की जा रही थी। मौके से दुकान संचालक और वाहन चालक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और अफरा तफरी मच गई। जांच इंस्पेक्टर क्राइम मनोज शर्मा को सौंपी गई थी। उनकी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में दुकान संचालक राहुल, कार ड्राइवर तोताराम और वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed