फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report against six in case of assault and stone pelting

मारपीट और पथराव के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Report against six in case of assault and stone pelting
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट और पथराव करने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के गांव छिछौरा में 11 नवंबर की शाम विनोद के घर में गांव के ही राम खिलाड़ी, पप्पू, कुसुमादेवी, आकाश, लक्खी, संगीता जबरन घुस गए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज और पथराव करते हुए विनोद से मारपीट कर दी। घटना में विनोद गंभीर रुप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन

लोगों को देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे। विनोद कुमार ने उपचार के बाद रविवार को पुलिस को इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed