फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Repair work of raw dam in Nethra continues

Agra News: नेथरा में कच्चे बांध की मरम्मत का कार्य जारी

Tue, 20 Aug 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Repair work of raw dam in Nethra continues
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नेथरा में गंगा की धारा ने तीन दिन पूर्व कटान कर दिया था। यहां कटान काफी गहरा था। जिसके कारण सिंचाई विभाग पिछले दो दिनों से मरम्मत करा रहा है। रक्षाबंधन पर अवकाश का दिन होने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मी बांध की मरम्मत के कार्य में जुटे रहे। लगातार वायरक्रेट के साथ सीसी बैग लगाए जा रहे हैं। नेथरा का क्षेत्र कटान के लिए संवेदनशील बन गया है। गंगा की धारा का प्रहार लगातार जारी है। नेथरा के कटान ने ग्रामीणों और सिंचाई विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नेथरा के निकट ही नगला खंदारी पर लगातार गंगा की धारा कटान कर रही है। ऐसी स्थिति को नियंत्रित करते हुए स्टड भी लगाए गए हैं और हरी झाड़ियां भी डाली जा रहीं हैं जिससे गंगा की धारा के रुख में परिवर्तन हो सके। यदि इस इलाके में कटान नहीं रुका तो किसानों की और जमीनें गंगा में समां जाएंंगी। यह इलाका गंगा कटान के लिए काफी संवेदनशील हो गया है। इससे पूर्व बरौना के ग्रामीण पिछले ढाई वर्षों से लगातार कटान की समस्या का सामना कर रहे थे। इस बार गंगा की धारा के रुख में परिवर्तन होने से बरौना पर गंगा की धारा का प्रवाह हल्का है। जिससे आपदा बची हुई है, लेकिन यहां गंगा की धारा लगातार तीव्र प्रहार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed