फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Repair work begins on the clock building at SN

Agra News: एसएन में शुरू हुई घड़ी वाली इमारत की मरम्मत

Sat, 31 Oct 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins on the clock building at SN
एसएन मेडिकल कॉलेज के घड़ी वाली बिल्डिंग की मरम्मत करते कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : samvad
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में जर्जर भवनों की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। सात मंजिला के बाद घड़ी वाली इमारत में भी मरम्मत शुरू कर हो गई है। अन्य भवनों की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

बीते अगस्त में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्लास्टर एक बच्चे पर गिर गया था। इसके अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर मौत की वजह प्लास्टर गिरना बताया। कॉलेज प्रशासन ने गंभीर निमोनिया और जन्मजात बीमारी को मौत की वजह बताया। इसके बाद पुराने सभी भवनों का ऑडिट हुआ, जिसमें बाल रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, नेत्र रोग विभाग, सात मंजिला, ओपीडी नंबर-दो समेत आठ भवन की मरम्मत की संस्तुति की। इस पर घड़ी वाली इमारत की मरम्मत भी शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जर्जर भवनों की मरम्मत और फिर रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। चरणबद्ध रूप से सभी जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed