{"_id":"57951a844f1c1bc148c4d5ec","slug":"removes-the-hassle-of-navigating-through-the-gst-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स के मकड़जाल से निकालेगा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स के मकड़जाल से निकालेगा जीएसटी
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेघ्ावाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु उद्योग भारती के उद्यमी महासम्मेलन में वित्त एवं कॉरपोरेट राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि लघु उद्यमियों के विकास के बिना उन्नत और समृद्ध भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। कांग्रेस गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) का विरोध केवल क्रेडिट लेने के लिए कर रही है, जबकि केंद्र सरकार कांग्रेस के हर सुझाव को सकारात्मक तरीके से मानने को तैयार है।
मेघवाल रविवार को नुनिहाई स्थित होटल मधु श्री में आयोजित महासम्मेल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से भारत की जीडीपी दर 7.6 से बढ़कर 10 फीसदी हो जाएगी। कांग्रेस चाहती है कि जीएसटी की जो दर तय हो रही है, वह संविधान में शामिल की जाए। यदि इन दरों को संविधान में शामिल किया तो बदलाव होने पर मुश्किलें आएंगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी से व्यापारी टैक्स के मकड़जाल से मुक्त होंगे। कुछ कमियां हैं, जिन्हें दूर करने के प्रयास चल रहे हैं।
सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 100 बड़े लोगों के विकास से नहीं बल्कि देश के हर कोने में मौजूद लघु उद्यमियों के विकास से देश आगे बढे़गा। लघु उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार देने वाले बनें। अध्यक्षता करते हुए जूता कारोबारी पूरन डावर ने कहा कि मेक इन इंडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाए। सभी के लिए क्लस्टर्स बनाए जाएं। उत्पादक इकाइयों के लिए बैंकिंग की अलग व्यवस्था हो। विदेशों की तरह जहां लोन पर ब्याज नहीं इंसेटिव दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट केवल पेपरों पर ही दिखाई देता है। लघु उद्योग के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने लघु उद्योगों की समस्याओं का जिक्र किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग ने लघु उद्योगों की देश की रीढ़ बताते हुए संगठन का परिचय दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल व मनीष अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संगठन मंत्री प्रकाश कुमार, संयोजक राजीव बंसल, जिलाध्यक्ष अनुज सिंघल, मनीष गर्ग, विजय गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, प्रमोद गुप्ता, महेंद्र नरूला, पीपी सिंह, मधुसूदन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड दिए
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने डावर शूज के पूरन डावर, अतुल जनरेटर के संजीव मित्तल, रोमसंस के किशोर खन्ना, पंछी पेठा के सुभाष गोयल, डाक्टर सोप के अशोक जैन, जलेसर के व्यवसायी संजीव मित्तल, फीरोजाबाद के ग्लास कारोबारी संतोष अग्रवाल, लखनऊ के अनूप सिंह को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड दिए।
जीएसटी पर ज्ञापन दिया
सीए दीपेंद्र मोहन ने जीएसटी के लागू होने पर लघु उद्यमियों के सामने आने वाली तकनीकी दिक्कतों का सिलसिलेवार ब्यौरा देकर इस संबंध में 20 सूत्रीय ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा। ट्रांसपोर्ट चैंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने और एक्साइज ड्यूटी कम करने के संबंध में मांगपत्र सौंपा।
यूपी, उत्तराखंड के उद्यमियों ने किया प्रतिभाग
महासम्मेलन में यूपी, उत्तराखंड के 25 जिलों से लघु उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। पूर्व अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने संगठन के विस्तार की जरूरत बताई। जितेंद्र गुप्ता ने संगठन की सदस्यता 50 हजार पहुंचाने के लिए काम करने को कहा। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, जनक सिंह, रविंद्र सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल ने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत कीं।