{"_id":"6096be408ebc3ed2b243814e","slug":"remove-the-enchrochmenet-in-kasganj-kasganj-news-agr4912342143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की जमीन को कराया अवैध कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा की जमीन को कराया अवैध कब्जा मुक्त
विज्ञापन
सिढ़पुरा। ग्राम बसई में कुछ ग्रामीणों ने ग्राम सभा की भूमि पर घूरा डालकर कब्जा कर लिया। अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की सूचना पर तहसीलदार एवं पुलिस की टीम ने पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को गांव निवासी महफूजा, महमूद एवं महबूब द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। बताया कि पहले ये लोग कूड़ा डाल रहे थे और अब इस पर निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार राजीव निगम पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लेखपाल अंकुर शाक्य, अनुपम ने मौके पर पैमाइश की।
ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण सामग्री, ईट व कूड़ा आदि सामान को हटवा कर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध कब्जा किए जाने की जानकारी पर टीम को भेजकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा से मुक्त करा दिया है।