{"_id":"685f6801bf049048d703bea7","slug":"removal-of-pipeline-from-drain-has-started-drinking-water-crisis-will-continue-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नाले से पाइप लाइन हटाना हुई शुरू, पेयजल संकट रहेगा; फोन करके जलकल से मंगा सकते हैं टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नाले से पाइप लाइन हटाना हुई शुरू, पेयजल संकट रहेगा; फोन करके जलकल से मंगा सकते हैं टैंकर
Sat, 28 Jun 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:26 AM IST
सार
आगरा में लंगड़े की चौकी में पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान पेयजल संकट रहेगा। जरूरत पड़ने पर फोन करके जलकल से टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
पानी का टैंकर--संवाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम शुक्रवार सुबह से शुरू कर दिया गया। यह काम शनिवार रात पूरा होने के आसार हैं। ऐसे में इस लाइन से जुड़े नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप कॉलोनी, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, विजय नगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में रविवार को ही जलापूर्ति हो सकेगी।
जलकल इंजीनियर विनीत चौधरी ने बताया कि लंगड़े की चौकी नाले से निकल रही 18 इंच व्यास की लाइन शिफ्ट करने का काम सुबह की जलापूर्ति के बाद किया गया, ताकि लोग शाम और शनिवार को पूरे दिन की जरूरत लायक पानी भरकर रख लें। अगर बारिश नहीं हुई तो शनिवार की रात तक काम पूरा होने की उम्मीद है। बारिश हुई तो कुछ ज्यादा समय लग सकता है। प्रयास है कि शनिवार रात को जलापूर्ति शुरू कर दी जाये। रविवार सुबह तक सभी जगहों पर जलापूर्ति सामान्य हो जायेगी। विजय नगर निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेहद कम समय के लिए जलापूर्ति हो पाई, इससे पानी भरकर नहीं रखा जा सका। शनिवार को टैंकर मंगवाना होगा। जलकल विभाग पहले से ही तैयारी करके रख ले, जिससे समय कम लगे।
आज टैंकर मंगाने के लिए फोन करें
- टोल फ्री नंबर - 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- आशीष कुमार - 8192095302
- विनीत चौधरी - 8192095732