आगरा: गांधी जयंती पर बापू को किया याद, लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, जगह-जगह हुए कार्यक्रम
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आगरा में शनिवार को सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर कार्यक्रम हुए। इस मौके पर गांधी और शास्त्री को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आयुक्त सभागर में अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आगरा मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना हो तो उन्हें गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनमें सुधार के प्रयास करने की सीख हमें गांधी जी मिलती है।
इधर, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश के इन दो महापुरुषों की जीवनी से हमें यह सीख मिलती है कि त्याग व सादगी की भावना को आत्मसात करें। निर्धन का भला करना ही जनसेवा है।
छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कमिश्नरी में नगर पालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमिश्नर ने पुरस्कृत किया। अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह ने देशभक्ति गीत से दोनों महापुरुषों को याद किया। इस दौरान कमिश्नरी में उपायुक्त खाद्द प्रदीप शर्मा, कलक्ट्रेट में एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, डॉ प्रभाकांत अवस्थी सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने रामधुन गाई।
रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
कस्बा अछनेरा में अमृत महोत्सव के तहत गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता से सम्पन्नता रैली निकालकर लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। किरावली के गांव अभैदोंपुरा में गांधी जयंती पर पौधारोपण किया गया। किरावली के अकोला में ब्लाक प्रमुख रविंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।