फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relve vibhag

भारतीय रेल में निजीकरण को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2020 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
relve vibhag
टूंडला में सरकार के निजीकरण का विरोध करते उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। भारतीय रेल में निजीकरण के विरोध में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। संघ के संगठन मंत्री अमितपाल सिंह परमार ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार निजीकरण कर रही है। सरकार द्वारा अब भारतीय रेल में भी निजीकरण किया जा रहा है। पुरानी पेंशन व्यवस्था के स्थान पर प्राइवेट कंपनियों की तर्ज पर नई पेंशन व्यवस्था लागू की जा रही है। कर्मचारियों के साथ यह धोखा है। इसे रेलकर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की रेल विरोधी नीति का रेल संगठन जमकर विरोध करेंगे। मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर भारतीय रेल मजदूर संघ की इकाई उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार को निजीकरण पर रोक लगानी होगी और मजदूर विरोधी नीति को छोड़ना होगा। प्रदर्शन में गार्ड, लोको पायलट, टिकट चेकिंग स्टाफ, प्वाइंट्समैन, गैंगमैन कॉमर्शियल व स्टेशन मास्टर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल मंत्री सरोज मीना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed