फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   religious places occupied by railway land in Agra Railway Division

Exclusive: आगरा रेल मंडल में रेलवे की जमीन पर सबसे ज्यादा धर्मस्थलों का कब्जा, आरटीआई से हुआ खुलासा

Sun, 10 Jul 2022 11:10 AM IST
मुकेश कुमार देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 11:10 AM IST
सार

आरटीआई के तहत रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईदगाह-बयाना व ईदगाह-बांदीकुई खंड में 30 जगह पक्के धर्मस्थल व मकान बन गए हैं। इसी तरह कई अन्य जमीनों पर भी कब्जे हुए हैं। 

विज्ञापन
religious places occupied by railway land in Agra Railway Division
सूचना का अधिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रेलवे भूमि पर सबसे ज्यादा धर्मस्थलों का कब्जा है। आगरा रेल मंडल में 145 अतिक्रमण हैं। जिनमें 21875 वर्ग मीटर भूमि पर 98 धर्मस्थल और 47 निजी मकान व निर्माण खड़े हैं। धर्मस्थलों में 13233 वर्ग मीटर यानी 60 फीसदी रेलवे भूमि घिर गई है। यह खुलासा जन सूचना अधिकार के तहत हुआ है। अतिक्रमण के विरुद्ध नोटिस व वाद विचारधीन हैं।

विज्ञापन

 
भारतीय रेलवे की रीढ़ कहे जाने वाले उत्तर मध्य रेलवे का आगरा रेल मंडल तीन राज्यों के नौ जिलों में फैला है। 829 किमी. लंबी रेल लाइन हैं। रेल मंडल में 92 स्टेशन हैं। रेलवे भूमि से लेकर स्टेशन के प्लेटफॉर्म, आरओबी, एफओबी, यार्ड और रेलवे कॉलोनियों में अवैध धर्मस्थल बन गए हैं। इनमें कुछ 30 साल पुराने हैं, तो कुछ 2010 के बाद बने हैं। 
विज्ञापन


आरटीआई के तहत रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईदगाह-बयाना व ईदगाह-बांदीकुई खंड में 30 जगह पक्के धर्मस्थल व मकान बन गए हैं। मथुरा सेक्शन में 35 और आगरा कैंट सेक्शन में 17 धार्मिक स्थल बने हुए हैं। राजामंडी से यमुना ब्रिज सेक्शन में 26 धर्मस्थल हैं। वहीं, आगरा कैंट से बिल्लोचपुरा सेक्शन में 16 जगह क्षेत्रीय लोगों ने कब्जे कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी लाइन पर भी अवैध कब्जे

धौलपुर स्टेशन की छोटी लाइन के  प्लेटफार्म एक पर 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धर्मस्थल बना है। इसके अलावा किमी. 1290 पर 424 वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण है। वहीं, फतेहपुर सीकरी स्टेशन के पास 600 वर्ग मीटर भूमि पर हुए कब्जे के मामले में रेलवे मुकदमा हार चुका है।

घट गई प्लेटफॉर्म की चौड़ाई

रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म की चौड़ाई वहां बने धर्मस्थलों से घट गई है। आगरा कैंट, राजा की मंडी, यमुना ब्रिज, ईदगाह, आगरा सिटी के अलावा मथुरा जक्शन के प्लेटफॉर्मों पर अवैध निर्माणों को लेकर रेलवे प्रशासन नोटिस जारी कर चुका है। बार-बार नोटिस के बावजूद धर्मस्थल स्थानांतारित नहीं हो सके हैं। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की सरंक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्टेशन बंद करने की हिदायत

राजामंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 1716 वर्ग मीटर भूमि पर चामुंडा देवी मंदिर है। मंदिर प्रबंधन को रेलवे ने नोटिस जारी किए। नौबत यहां तक आ गई कि धर्मस्थल का अवैध निर्माण नहीं हटने पर मंडल रेल प्रबंधक को यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से राजा मंडी रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद करने की हिदायत देनी पड़ी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।

आंकड़े

- 145 अतिक्रमण का क्षेत्रफल 21785 वर्ग मीटर
- 98 धर्मस्थल का क्षेत्रफल 13233 वर्ग मीटर
- 47 लोगों के कब्जे में 8642 वर्ग मीटर भूमि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed