फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Religious leaders will inspire people to make Agra number one in the cleanliness survey

Agra News: ‘अब रहेगा नंबर वन आगरा’ अभियान से जुड़े धर्मगुरु, शहर में जगाएंगे स्वच्छता की अलख

Thu, 22 Dec 2022 03:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Dec 2022 03:23 PM IST
सार

शहर के धर्मगुरुओं ने अमर उजाला के  ‘अब रहेगा नंबर वन आगरा’ अभियान की सराहना की। कहा कि वे धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाएंगे। 

विज्ञापन
Religious leaders will inspire people to make Agra number one in the cleanliness survey
अमर उजाला अभियान से जुड़े धर्मगुरु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए धर्म गुरु भी आगे आए हैं। वह अमर उजाला के ‘अब रहेगा नंबर वन आगरा’ से जुड़कर शहर में स्वच्छता की अलग जगाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाएंगे। 

विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में नायब शहर काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि वह मस्जिद और मदरसों में तहरीर के दौरान लोगों को शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। समाज में जागरूकता फैलाने के लिए मदरसों से रैली भी निकाली जाएगी। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि स्वच्छता में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन

लोगों को स्वच्छता के लिए करेंगे प्रेरित 

श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा माईथान के हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने कहा कि अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। वह जिस भी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। नगर कीर्तन में इस बार स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ आगरा के पीआरओ व सद्भावना संस्था के निदेशक फादर वर्गीस कुन्नत ने कहा कि वह 20 वर्षों से लगातार स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। इस पर और अधिक जोर दिया जाएगा। 

सामाजिक कार्यकर्ता बंटी ग्रोवर ने कहा कि गुरुद्वारों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया जाएगा। छात्र नेता बृजेश शर्मा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया। बैठक में मदरसा मुईनुल इस्लाम के मौलाना मोहम्मद शमीम, श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा माईथान के रक्षपाल सिंह, छात्र नेता अपूर्व शर्मा की उपस्थिति रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed