फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   religious and cultural rituals organized in shri ranganath temple on sharad purnima

वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की धवल चांदनी में रजत निर्मित चंद्रप्रभा में विराजमान हुए भगवान रंगनाथ

Wed, 20 Oct 2021 09:44 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला, नेटवर्क, वृंदावन
अमर उजाला, नेटवर्क, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Oct 2021 09:44 PM IST
सार

सांयकाल श्वेत वस्त्राभूषण में सजे ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान गरुण स्तम्भ के समीप विशेष रूप से सजाए गए। जगमोहन में चांदी के चन्द्रप्रभा में विराजित हुए।

विज्ञापन
religious and cultural rituals organized in shri ranganath temple on sharad purnima
ठाकुर गोदा रंगमन्नार - फोटो : amar ujala

विस्तार

शरद पूर्णिमा पर्व पर श्री रामानुज सम्प्रदाय का प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर गीत संगीत की स्वरलहरियों से गुंजायमान हो उठा। धवल चांदनी में श्वेत वस्त्राभूषण धारण किए रजत निर्मित चन्द्रप्रभा पर विराजित ठाकुर गोदा रंगमन्नार के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शरद पूर्णिमा पर्व पर दक्षिणात्य शैली के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मन्दिर में भी धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों की धूम मची रही। 

विज्ञापन


सांयकाल श्वेत वस्त्राभूषण में सजे ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान गरुण स्तम्भ के समीप विशेष रूप से सजाए गए। जगमोहन में चांदी के चन्द्रप्रभा में विराजित हुए। वेदपाठी विद्वानों द्वारा पुरुष सूक्त, वल्लभस्त्रोत का सस्वर पाठ किया गया। पूर्णिमा के चांद की सीधी रोशनी में विराजे ठाकुर जी की इस अद्भुत छटा को निहारने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक अनुष्ठान की श्रंखला में प्रख्यात नृत्यांगना पदमश्री वैजन्तीमाला के शिष्य श्रीधर वासुदेवन ने अपनी शिष्या कुमारी लक्ष्मी मालाधरन के साथ कर्नाटक संगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति संगीत मय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed