फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief from torrential rain, disaster due to water logging

झमाझम बारिश से राहत, लेकिन जलभराव से आफत

Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Relief from torrential rain, disaster due to water logging
कासगंज। मानसून की दस्तक ने किसानों के साथ आम जनमानस को राहत पहुंचायी है। सोमवार को भी मेघा बरसे। इससे फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। वहीं गर्मी से राहत है। वहीं शहर की ड्रेनेज व्यवस्था फेल नजर आई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर को झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया वहीं किसानों को राहत मिली। रविवार को हुई बारिश से भी फसलों को पानी मिल चुका है। सोमवार की बारिश फसलों के लिए बेहतर साबित होगी। किसान फसलों में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की तैयारी कर रहे हैं। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत है वही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। इधर बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है। सोमवार को बारिश के बाद शहर के गंगेश्वर कॉलोनी, सोरों गेट, गांधी मूर्ति इलाके में जलभराव हो गया। बारिश बंद होने के काफी देर बाद पानी सड़कों से निकल सका।
विज्ञापन

दलदल में वाहन धंसने का डर
अमांपुर मार्ग की निर्माणाधीन सड़क के किनारे फुटपाथ नहीं बने हैं। बारिश से यहां मिट्टी दलदल बन गई है। सड़क की चौड़ाई भी कम है। ऐसे में यदि वाहन सड़क से नीचे उतार जाए तो दलदल में फंसने का डर है। इससे जाम के हालात भी बन रहे हैं। समस्या ने आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के लोगों का दर्द बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बाई इलाकों में भी जमकर बरसे बादल
गंजडुंडवारा/अमांपुर/सिढ़पुरा। कस्बाई इलाकों में भी मेघा जमकर बरसे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गईं। बच्चों ने बारिश में भीग की मस्ती की। वहीं जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।

गंजडुंडवारा में दोपहर के बाद कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। बारिश से बाजारों एवं गलियों में खासा जलभराव हो गया। शेरवानी स्कूल गली और मोहल्ला खेरू में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमांपुर में पूरे दिन ही बारिश होती रही। सोमवार को सुबह से ही हवा और बादलों के चलते मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के बाद उमस होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार और सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। उन्हें अपनी फसलों के लिए पानी मिल गया। सिढ़पुरा में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। तेज बारिश के चलते बाजारों की सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं धान के किसानों को इस बारिश से काफी लाभ मिला हैं। अब नर्सरी से खेतों में धान की रोपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed