फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief from the sun during the day, people shivering at night

Agra News: दिन में धूप से मिली राहत, रात में ठिठुरे लोग

Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun during the day, people shivering at night
आगरा। लगातार गिरते तापमान के बीच शनिवार को धूप ने राहत दी। गुनगुनी धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा।हालांकि सूर्यास्त के बाद चली शीतलहर ने न्यूनतम तापमान को निचले स्तर पर ही रखा। शुक्रवार रात का तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहने के चलते रात ठिठुरन भरी रही। सुबह आगरा एयरफोर्स परिसर में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य दर्ज की गई। माैसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते कोहरे में कमी और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। विभाग का मानना है कि इससे लोगों को दिन में ठंड से राहत मिलेगी। विभाग ने अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। वहीं, रविवार को दिनभर धूप और सुबह व शाम ठंड पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed