फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief from the pain of Chikungunya, vaccine will prevent the disease

चिकनगुनिया: ऐसी बीमारी जो ठीक होने पर भी ताउम्र दर्द देती है दर्द, अब जल्द आ रही वैक्सीन

Mon, 02 Mar 2026 11:52 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 11:52 AM IST
सार

भारत बायोटेक की चिकनगुनिया वैक्सीन BBV-87 अंतिम चरण के ट्रायल में है और अगले साल लॉन्च होने की संभावना है। दो डोज वाली यह वैक्सीन 12 से 65 वर्ष तक के लोगों को असहनीय जोड़ों के दर्द से बचाव दे सकेगी।

विज्ञापन
Relief from the pain of Chikungunya, vaccine will prevent the disease
चिकनगुनिया - फोटो : Freepik.com

विस्तार

चिकनगुनिया...ऐसी बीमारी जो ठीक होने पर भी कई बार ताउम्र दर्द देती है। इससे लोग मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से जूझते रहते हैं। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने इस बीमारी का तोड़ निकाल लिया है। इसकी वैक्सीन बनाई जा रही है, जो अंतिम चरण में है। इसके दो ट्रायल सफल हो चुके हैं। अगले साल ये लांच हो जाएगी।
विज्ञापन


माल रोड स्थित होटल में संचालित इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की कार्यशाला में विशेष बातचीत में आईएपी के पूर्व अध्यक्ष महाराष्ट्र के डॉ. विजय येवले ने बताया कि बीबीआईएल बीते एक साल से चिकनगुनिया की वैक्सीन बनाने का ट्रायल कर रही है। पहले चरण में एनिमल ट्रायल पूरा होने के बाद मनुष्यों पर प्रयोग शुरू हो गए हैं। दो स्टेज के ट्रायल पूरे हो गए हैं, तीसरा चल रहा है। इसकी सुरक्षा की निगरानी डेटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड (डीएसएमबी) भी कर रही है। ये वैक्सीन 12 से 65 साल की उम्र तक लगाई जाएगी। इसकी दो डोज लगेंगी, जिसमें 28 दिन का अंतराल रहेगा। इस वैक्सीन का नाम बीबीवी-87 होगा। इसी कंपनी ने कोविड की कोवैक्सीन और टाइफाइड की वैक्सीन बनाई है। वैक्सीन के बनने से चिकनगुनिया की बीमारी से बचाव होगा।
विज्ञापन


एडीज मच्छर से बीमारी, असहनीय देती है दर्द
चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से होता है। ये वायरल रोग है। ये बीमारी जानलेवा नहीं है, लेकिन तेज बुखार के साथ जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। चिकनगुनिया ठीक होने पर भी कई माह-सालों तक रहता है। कामकाज करने में भी परेशानी होती है। जुलाई-नवंबर तक मच्छरों का प्रकोप अधिक रहता है, इससे इन दिनों में ये बीमारी अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन देगी राहत
आईएपी आगरा शाखा के पूर्व अध्यक्ष और कार्यशाला सचिव डॉ. अरुण जैन ने बताया कि बच्चों में भी चिकनगुनिया होता है। वह इसके दर्द को सहन नहीं कर पाते हैं। वैक्सीन आने से चिकनगुनिया से बचाव होगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed